Search

 
 
 

गिरिडीह : नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार

 
अवैध शराब, शराब के नकली स्टीकर व रेपर बरामद, छापामारी जारी
Giridih : जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस टीम ने जमुआ रोड के ग्राम - चरपोग मुख्य सड़क में ‌‌30 जून को वाहन चैकिग के दौरान‌ दो व्यक्ति को अवैध शराब व अवैध शराब बनाने में प्रयोग होने वाले मैकडेवल ब्रांड के स्टीकर के साथ पकड़ा. इस बात की जानकारी एसडीपीओ अनिल सिंह और मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने प्रेसवार्ता में दी. बताया कि इस कांड में शहर के मोहलीचुंवा निवासी सीताराम साव, रुपेश कुमार के साथ एसपी कोठी निवासी बलराम दास व बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सुबोध कुमार चौधरी शामिल हैं, जबकि गिरोह के पांच अपराधी अब भी फरार है. फरार अपराधियों को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है.

ब्रांडेड कंपनियों की नकली शराब तैयार करता था गिरोह : एसडीपीओ

एसडीपीओ ने बताया कि पूरे गिरोह का कनेक्शन झारखंड-बिहार से जुड़ा हुआ है. लेकिन पूरा गिरोह कई ब्रांडेड कंपनियों का नकली शराब तैयार करता था. फिलहाल गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झगरी से दबोचा है. जहां नकली शराब बनाकर उस पर मैकडेवल ब्रांड का रैपर और कॉर्क लगाने के बाद दो गाड़ियों में लोडकर दोनों राज्यों में भेजने की तैयारी की जा रही थी. इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने झगरी में छापेमारी कर नकली शराब के चारों धंधेबाजों को दबोचा और इनके ठिकानों से नकली शराब के 30 बोतल के साथ रैपर और कॉर्क को जब्त किया. वहीं अब फरार पांच और आरोपियों को दबोचने में पुलिस जुटी हुई है. ">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684404&action=edit">

 यह भी पढ़ें: गिरिडीह : एनडीए की सबसे ईमानदार पार्टनर है रालोजपा : पशुपति कुमार पारस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही