Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के परिजनों को किया गया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
वेटर्न ऑर्गेनाइजेशन ऑफ गिरिडीह एवं फाइटिंग ग्रुप के सैनिकों ने किया था आयोजन
Giridih : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वेटर्न ऑर्गेनाइजेशन ऑफ गिरिडीह एवं फाइटिंग ग्रुप के सैनिकों के द्वारा नगर भवन में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जमुआ विधायक केदार हाजरा, उद्योगपति सरदार गुणवंत सिंह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कारगिल के युद्ध के दौरान हमारे देश के वीर जवानों ने अदम्य जांबाजी का परिचय दिया था. जिसे याद कर हर भारतीय का सिर गर्व से उंचा हो जाता है.

बच्चों ने की देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति

[caption id="attachment_712405" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/kargil-diwas-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे[/caption] कार्यक्रम के दौरान निष्ठा एकेडेमी, कलाकुंज व आनंद ग्रुप के बच्चों के द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई. जिले के सैनिकों के परिवार के लोगों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक नविनकांत सिंह ने किया. कार्यक्रम में जिप सदस्य प्रभा देवी, प्रदेश सचिव नरेश वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित कुमार, विजय वर्मा, नंदकिशोर मंडल, विद्याभूषण सिंह सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-a-ball-of-fire-sprang-up-while-playing-in-the-arena-the-teenager-got-scorched/">गिरिडीह

: अखाड़ा खेलने में आग का गोला छिटका, किशोर झुलसा  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही