Giridih : मन का मिलन पखवाड़ा में कई मामले सुलझाए जा रहें हैं. डालसा अध्यक्ष सह जिला व सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पारिवारिक विवाद में बिछड़े पति-पत्नी को पुनः एक बार नए जीवन की शुरुआत का मौका मिल रहा है. प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम 02 जून को बताया कि डालसा के तत्वावधान में 29 मई से लेकर 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस दौरान लोगों में जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सेवाएं, दृश्य व श्रव्य माध्यमों से मध्यस्थता तथा लोक अदालत की सफलता की जानकारी दी जा रही है. इस पखवाड़े में जिलेभर में प्रतिनियुक्त पीएलवी के माध्यम से लोगों को मध्यस्थता के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से आमलोग लाभान्वित हो सके. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655911&action=edit">यह
भी पढ़ें:पीरटांड़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया क्लिनिक का उद्घाटन [wpse_comments_template]
गिरिडीह : मन का मिलन पखवाड़ा में सुलझाए जा रहें हैं पारिवारिक विवाद
Leave a Comment