Search

 
 
 

गिरिडीह : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालगंज में मना परिवार कल्याण दिवस

 
Pirtand (Giridih) : गिरिडीह जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालगंज व बिसनपुर पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 जुलाई शुक्रवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया. समारोह में स्वास्थ्य कर्मियों ने दंपतियों को परिवार नियोजन, मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी दी. उन्हें परिवार नियोजन की स्थाई-अस्थाई विधियों, अनचाहा गर्भ से बचाव के उपाया, प्रसव के तुरंत बाद और 24 घंटे बाद शिशु को टीका लगवाना आदि के बारे में बताया गया. मौके पर एएनएम शांति कुमारी, पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व दर्जनों ग्रमीणों उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही