Search

 
 
 

गिरिडीह : पचंबा थाना में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

 
Giridih :  पचंबा थाना परिसर में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों को बुके देकर, फूल का माला पहनाकर और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर पचंबा थाना इंस्पेक्टर श्याम कुमार महतो ने कहा कि थाना प्रभारी के पद पर रह कर मुकेश दयाल सिंह ने काफी कम समय में पुलिसिंग की एक ऐसी लकीर खींच दी है, जो दूसरों के लिए काफी चुनौतिपूर्ण साबित होगा. मुकेश दयाल सिंह ने सभी को साथ लेकर काफी सुचारू ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. पचंबा थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, गुरुचरण मांझी, अमित कच्छप, अमृत कुमार राम और ललिता कुजूर का तबादला कर दिया गया है. अब सभी पुलिसकर्मी दूसरे जिले में अपनी सेवा प्रदान करेंगे.

थाना प्रभारी ने क्षेत्र वासियों से भूलचूक के लिए माफी मांगी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/14edc342-a0de-4048-8fc2-50655867a3f7.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" /> थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान यदि उनसे कोई भूलचूक हुई हो या उनकी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिये क्षमा चाहता हूं. उन्होंने क्षेत्र वासियों के पुलिस को दिये गये सहयोग के लिये धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने आगे भी पचंबा थाना पुलिस को सहयोग करने और शांति व्यवस्था बहाल रखने की अपील की. कार्यक्रम में इंस्पेक्टर श्याम कुमार महतो, जितेंद्र सिंह, केसी सिंह, राजीव सिंह, संजय सिंह, संजीत मिश्रा, इरफान आलम,अनिल राम, नवजीवन, महेंद्र, दीपक सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गण्यमान्य बुद्धिजीवि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही