Giridih : आरके महिला कॉलेज में 3 सितंबर को हिंदी और इतिहास विषय के पीजी छात्राओं को विदाई दी गई. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि छात्राओं ने अव्व्ल दर्जा हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया. प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. सुशील कुमार राय ने कहा कि विदाई ले रही छात्राएं अनुशासित होकर पढ़ाई की. इन छात्राओं को कॉलेज का अनुशासन हमेशा याद रहेगा. इतिहास के प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि छात्राओं ने जो ज्ञान यहां हासिल किया उसे दूसरों में भी बांटे. छात्र नेता रंजीत राय ने कहा कि महिला शक्ति के बिना पुरुष आगे नहीं बढ़ सकता. सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मौके पर डॉ. केएन शर्मा, डॉ. आशीष रंजन, प्रोफेसर महेश अमन, प्रोफेसर लक्ष्मण, डॉ. सुरेश वर्मा, प्रोफेसर संजय, प्रोफेसर कंचन, डॉ. इंदु ज्योति, डॉ. ज्योति चौधरी समेत कॉलेज की छात्राएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=408676&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे खराब, मरीज पेरशान [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गिरिडीह : सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे खराब, मरीज पेरशान [wpse_comments_template]
Leave a Comment