Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह :  रिटायर्ड ASI अशोक को दी गयी विदाई, शत प्रतिशत मतदान को लेकर पुलिस -प्रशासन ने निकाला कैंडल मार्च

Giridih :   सदर प्रखंड के पपरवाटांड स्थित न्यू पुलिस लाइन के पुलिस मेंस एसोशिएशन कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में रिटायर्ड सहायक पुलिस निरीक्षक अशोक पासवान को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर विदाई दी गयी. मौके पर मेजर राकेश रंजन ने कहा कि सेवानिवृत एएसआई अशोक पासवान का कार्यकाल काफी अच्छा रहा. उन्होंने बेहतर तरीके से अपनी सेवा दी है. पुलिस मेंस एसोसिएशन के अरविंद कुमार पाठक ने कहा कि नौकरी में आने के बाद एक दिन सभी को रिटायर्ड होना पड़ता है. अशोक पासवान का बकाया समय पर भुगतान करने की कोशिश की जायेगी. मौके पर सार्जेंट राहुल कुमार, सकीला बास्के, सतेन मुंडा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे. ...................

पुलिस-प्रशासन ने शत प्रतिशत मतदान को लेकर निकाला कैंडल मार्च

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/f5851b0b-a20e-422f-bca2-fd7baa6bafae.jpeg"

alt="" width="1079" height="600" /> Tisri (Giridih) :   जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने में जुटी है. इसको लेकर प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार शाम तिसरी में पुलिस-प्रशासन ने प्रखंड मुख्यालय से कैंडल मार्च निकाला, जो तिसरी चौक तक गया. इस दौरान वन, स्वास्थ्य, पशु और शिक्षा विभाग के लोगों ने पहले मतदान फिर जलपान, छोड़ो अपने सारे काम, लोकतंत्र का करें सम्मान, शत प्रतिशत करे मतदान जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरुक करने का काम किया. सभी ने बैनर-पोस्टर के जरिये लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की. मौके पर बीडीओ मनीष कुमार, सीओ अखिलेश प्रसाद, थाना प्रभारी संजय नायक, वनपाल अमर विश्वकर्मा, पशु चिकित्सा प्रभारी राम कृष्ण बाउरी, बीईईओ रंजीत चौधरी, शिक्षक कमलेश सिंह, बैकुंठ अग्रवाल, मजहर अंसारी सहित कई महिला व पुरुष कर्मी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही