Search

 
 
 

गिरिडीह : सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई

 
शिक्षकों व छात्रों ने प्रधानाध्यापक अशोक राम के कार्यकाल को सराहा
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड स्थित आलमपुर उर्दू मध्य विद्यालय में सोमवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अशोक राम को भावभीनी विदाई दी गई. मौके पर उन्हें शाल ओढ़ा कर सम्मानित कर लंबी उम्र की कमान की गई. कार्यक्रम का शुरुआत छात्र-छात्राओं के सुमधुर गीत से हुई. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है. हर सरकारी कर्मी को इससे गुजरना पड़ता है. अशोक राम का कार्यकाल यहां बहुत सराहनीय रहा है. प्रधानाध्यापक ने मात्र 4 साल के कार्यकाल में बच्चों का भविष्य संवारने में कड़ी मेहनत की है. कार्यक्रम के दौरान कई शिक्षकों ने फूल माला व उपहार देकर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को सम्मानित. कार्यक्रम का संचालन मो शमशाद ने किया. मौके पर शिक्षक अजय कुमार, नसीम अख्तर, मो मकसूद आलम, पंकज कुमार, मो शमीर आलम, डॉ अभिषेक आनंद, बीरेंद्र कुमार, नकीब रजा, शमशीर आलम, अशोक यादव, नवल किशोर सिंह आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716513&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : पीरटांड़ में तेजी से फैल रहा आई फ्लू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही