Search

 
 
 

गिरिडीह : शिक्षक अलोक कुमार देव और रामकुमार देव को दी गई विदाई

 

अवकाश ग्रहण करने वालों दोनों शिक्षकों के शिक्षाप्रेम को आगंतुकों ने सराहा

Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के अंतर्गत बुधुडीह गांव स्थित राजकीय कृत आदर्श मध्य विद्यालय में 31 जुलाई को विदाई समारोह का आयोजन कर अवकाश ग्रहण करने वाले दो शिक्षकों को विदाई दी गई. मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने दोनों शिक्षक को साल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनन्दन पाठक ने आलोक कुमार और राम कुमार देव के अच्छे कार्यों की सराहना की. कहा कि, दोनों की कमी हमेशा खलेगी. मुखिया नवीन कुमार वर्मा ने आलोक कर देव और राम कुमार को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. मौके पर बीस सुत्री प्रखंड अध्यक्ष ध्रुबदेव पंडित, गुलाब मंडल, गुजा हाजरा, महेंद्र वर्मा, सिकंदर मंडल, प्रमोद राम, मो. मुख्तार, सुधीर कुमार गुप्ता, मैनेजर सिंह, बास्की नाथ राय, राम प्रसाद मंडल, मो मुमताज अहमद सहित अन्य कई शिक्षक व सैकड़ों बच्चे बच्चियां उपस्थित थे. ">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716854&action=edit">

यह भी पढ़ें: गिरिडीह : सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही