Search

 
 
 

गिरिडीह : आरके महिला कॉलेज में सेमेस्टर 6 की छात्राओं को दी गई विदाई

 
Giridih : आरके महिला कॉलेज में सेमेस्टर 6 की छात्राओं को विदाई दी गई. छात्राओं को विदाई सेमेस्टर 2 व 4 की छात्राओं ने दी. समारोह का शुभारंभ मां शारदे और विनोबा भावे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर कॉलेज के सभी प्रोफेसर को सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि सेमेस्टर 6 की छात्राओं ने अव्वल स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है. इन छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल है. प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. सुशील राय ने कहा कि विदाई शब्द दुखदायी है, लेकिन प्रगति के लिए जरूरी है. उन्होंने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की. छात्र नेता रंजीत राय ने कहा कि यहां की छात्राएं अध्ययन में अव्वल स्थान हासिल की है. समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की. समारोह का संचालन उमा और सिमरन ने किया. मौके पर डॉ. सुनील, डॉ. प्रभात, डॉ. संजीव, डॉ. जटाशंकर, प्रोफेसर महेश अमन, प्रोफेसर शिखा, प्रोफेसर संजय, प्रोफेसर दिगंबर, प्रोफेसर निर्मल, डॉ. सुरेश समेत कॉलेज की छात्राएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=409321&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बिजली विभाग की लापरवाही, उपभोक्ताओं को दो बिल भेजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही