Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बालिका विद्यालय के प्राचार्य को दी गई विदाई

Giridih: जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद सिंह को अवकाश ग्रहण करने पर समारोह आयोजित कर 3 मार्च को विदाई दी गई. समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. गायन व नृत्य ने सभी को भावविभोर कर दिया. इससे पूर्व शिक्षकों ने बारी-बारी से उनके कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके प्राचार्य काल में पठन-पाठन का बेहतर माहौल विद्यालय में रहा. समारोह में विचार व्यक्त करते हुए प्राचार्य ने कहा कि सरकारी सेवा में आना और जाना एक प्रक्रिया है. जिला परिषद् अध्यक्ष मुनिया देवी ने उम्मीद जताई कि प्राचार्य का भविष्य में भी विद्यालय के प्रति लगाव बरकरार रहेगा तथा पूर्व की तरह शिक्षकों को मार्गदर्शन देते रहेंगे. जिला शिक्षा अधीक्षक विनय कुमार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर प्रभारी प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, शमा परवीन, देवेंद्र सिंह, परवेज आलम सहित शिक्षक व छात्राएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=571275&action=edit">यह

भी पढ़ें :गिरिडीह : चोरी का कोयला जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही