Search

 
 
 

गिरिडीह : मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई, महिलाओं ने सिंदूर लगा मांगा अखंड सुहाग

 
Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड मुख्यालय में दुर्गोत्सव के समापन के बाद सोमवार को मां दुर्गा व अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी. गावां बाजार स्थित काली मंडा में सुहागन महिलाओं ने सिंदूर खेलकर मां दुर्गा को विदाई दी. माता रानी को सिंदूर लगाकर अखंड सुहाग का आशीर्वाद मांगा, इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाया. ढाक की थाप पर नृत्य कर मां को विदाई दी. पूजा कमेटी के अध्यक्ष टिकैत भवानी सिंह ने बताया कि भक्तों को माता रानी का इंतजार साल भर रहता है. मां को विदाई देते समय थोड़ा दुख तो होता ही है, लेकिन खुशी इस बात की रहती है कि मां अगले साल फिर आएंगी. उन्होंने माता रानी से अपने परिवार के साथ ही पूरे गावां के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की. ललित पांडेय ने बताया कि काली मंडा में पूरे नौ दिनों तक पूरे उत्साह और उमंग के साथ मां की पूजा की गई. विसर्जन शोभायात्रा में माता रानी के जयकारे से वातावरण गुंजायमान रहा. ढाक-ढोल की थाप भक्ति का संचार कर रही थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-ambulance-drivers-will-go-on-strike-from-8-pm-tonight/">धनबाद

: सरकारी एंबुलेंस चालक आज रात 8 बजे से हड़ताल पर जाएंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही