Search

 
 
 

गिरिडीह : कृषक मित्रों ने कमीशन के बदले मांगा मानदेय

 
कोदाईबांक में धरना देकर बाबूलाल मरांडी के नाम सौंपा  मांग पत्र Tisri (Giridih)  : तिसरी प्रखंड अंतर्गत कोदाईबांक में रविवार 23 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कृषक मित्रों ने धरना दिया. बाद में कृषक मित्रों ने राजधनवार विधायक बाबूलाल मरांडी के नाम लिखित एक आवेदन पत्र उनके अनुज रामी मरांडी और सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव के हाथों में सौंपा. आवेदन में कहा गया है कि हमारे चयन को 13 वर्ष बीत चुके हैं. इन 13 वर्षों में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार की कृषि योजनाओं को दिन-रात कड़ी मेहनत कर उसे धरातल पर उतारने का काम किया.  कृषक मित्रों का कहना है कि हम लोगों को जो कमीशन मिल रहा है , उसे मानदेय में बदला जाए. मौके पर कृषक मित्र के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव गजेंद्र राणा, केदार मिस्त्री, सुमित्रा कुमारी, सुरेश रविदास, सदानंद प्रसाद यादव, उदय सिंह,  मुनमुन प्रसाद यादव, अर्जुन कुमार, उमेश प्रसाद, राम लखन साहू आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bjp-leader-asks-gm-for-trains-to-patna/">गिरिडीह

: भाजपा नेता ने जीएम से मांगी पटना की ट्रेनें [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही