Search

 
 
 

गिरिडीह : सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों ने शुरू की तेलहन फसलों की खेती

 
Giridih : सुखाड़ की मार झेल रहे जिले के किसानों ने तेलहन फसलों की खेती शुरू की है. किसान मुख्य रूप से 6 तेलहन फसलों मूंगफली, तिल, सोयाबीन, सरगुजा, सूर्यमुखी और अंडी की खेती करते हैं. इस वर्ष सूर्यमुखी और अंडी की खेती नहीं की गई है. सिर्फ मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सरगुजा की खेती की गई है. बेरगी गांव के किसान राजवंश सिंह ने बताया कि कम पानी में ही तेलहन फसलों की खेती होती है. इस वर्ष तेलहन फसलों में सबसे ज्यादा मूंगफली की खेती 253 हेक्टेयर भूमि में की गई है. जिले के 13 प्रखंडों में से सबसे ज्यादा बगोदर प्रखंड में 45 हेक्टेयर में मूंगफली की खेती की गई है. तिल की खेती 44 हेक्टेयर में, सोयाबीन की खेती 31 हेक्टेयर में और सरगुजा की खेती 32 हेक्टेयर में की गई है. जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 33 प्रतिशत तेलहन फसलों की खेती की गई है. किसान समय पर फसलों की देखभाल करें. अच्छी पैदावार होने से किसानों को आमदनी होगी. किसी तरह की परेशानी होने पर प्रखंड कृषि कार्यालय या जिला कृषि कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=426561&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 4 प्रखंडों में 26% लोगों को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही