Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जमीन की ऑनलाइन इंट्री तक किसान करेंगे आन्दोलन

Giridih : जमीन की ऑनलाइन इंट्री कराकर रसीद प्राप्त होने तक संघर्ष की घोषणा के साथ जिले के झंडा मैदान में 06 जून को किसान पंचायत का आयोजन किया गया. मंच के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जमीन की ऑनलाइन रसीद प्लाट नंबर व रकवा को दर्शाते हुए निर्गत करने तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा. इसकी सुविधा नहीं रहने से कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जमीन संबंधी विवाद भी बढ़ता जा रहा है. मंच के जिला सचिव विजय कुमार ने कहा कि भूदान, बंदोबस्ती की जमीन की जमाबंदी कराने और ऑनलाइन रसीद देने में अधिकारी कोताही न बरतें. देवचंद्र यादव ने कहा कि कई जमीनों को प्रतिबंधित सूची में डाल दिया गया है, इसे मुक्त किया जाना चाहिए. मंच ने उतराधिकार दाखिल खारिज, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि में घूस नहीं देने पर जोर दिया. पंचायत में ओडिशा रेल हादसा में मरे लोगों के प्रति शोक व्यक्त कर रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की. मंच की ओर से राजनैतिक दल बनाने के लिए चयनित 24 संस्थापक सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया. मौके पर विजय कुमार, दासो मुर्मू, संचित कुमार, टीपन ठाकुर, जोगेश्वर ठाकुर, नबी अंसारी, फुसम हंसदा, बेबी देवी, खुशबू देवी, चिंतामणि सिंह,कुदरत अली, सुजीत दास, छत्रधारी सिंह, देवचन्द्र यादव, थांभी मंडल, अन्ना मुर्मू, परशुराम वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, कोलेश्वर सोरेन आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659224&action=edit">यह

भी पढ़ें:गावां : बालासोर ट्रेन हादसा- युवक को मरा समझ लौट रहे थे परिजन, जीवित होने की मिली सूचना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही