Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : देवरी के नावाबांध में डायरिया से पिता-पुत्री की मौत

Advertisement
Advertisement

इसी परिवार के कई अन्य लोग अस्पताल में भर्ती                   

GIRIDIH :  जिले के देवरी थाना क्षेत्र के बासडीह पंचायत के नावाबांध में डायरिया से पिता-पुत्री की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय अशोक राम व 23 वर्षीय सुषमा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. अशोक राम के भाई नारायण राम ने बताया कि सुषमा की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई थी. उसे उल्टी व दस्त होने लगी. उसके बाद अशोक राम, उसकी पत्नी सुनीता देवी व मां गुलबी देवी को भी उल्टी व दस्त होने लगी. सभी का निजी स्तर से इलाज करवाया गया. इसी दौरान करीब एक बजे सुषमा की मौत हो गई. इस बीच आनन-फानन में बाकी बीमार सदस्यों को देररात इलाज के लिए जमुआ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अशोक राम की भी मौत हो गई.

स्थिति बिगड़ेगी तो मुख्यालय से जाएगी टीम : सिविल सर्जन

इधर घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय नावाबांध पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और घटना की सूचना देवरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुशलकांत कुमार को दी. कांग्रेस नेता ने उक्त गांव में मेडिकल कैंप लगाने की मांग की है. इधर, इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि देवरी में डायरिया से मौत की कोई सूचना नहीं है. सामान्य स्थिति संभालने के लिए प्रखंड स्तरीय टीम है. स्थिति बिगड़ेगी तो मुख्यालय से टीम भेजी जाएगी, अभी वह स्थिति नहीं आई है. यह">https://lagatar.in/giridih-truck-loaded-with-cattle-seized-in-taratand-27-animals-recovered/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : ताराटांड़ में मवेशी लदा ट्रक जब्त, 27 पशु बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही