Search

 
 
 

गिरिडीह : फाइनेंस कंपनी का फील्ड ऑफिसर लापता, जांच में जुटी पुलिस

 

कलेक्शन के 84480 रुपये लेकर बाइक से लौट रहे थे

Dumari (Giridih) : हजारीबाग के विष्णुगढ़ की आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक प्रहलाद रजक ने डुमरी थाना में आवेदन देकर फील्ड ऑफिसर अमन कुमार मंडल के लापता होने की शिकायत की है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आवेदन के अनुसार, अमन कुमार मंडल धनबाद जिले के मनईटांड़ लोहरपट्टी के रहने वाले हैं. थाने को दिए आवेदन में कंपनी के शाखा प्रबंधक ने कहा है कि अमन कुमार मंडल 16 अगस्त को डुमरी थाना क्षेत्र के जांदीगिरी से पैसा कलेक्शन कर लौट रहे थे. इसके बाद से वह लापता हैं. उनके पास कलेक्शन के कुल 84480 रुपये थे. डुमरी थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-elderly-dies-due-to-drowning-in-usri-river/">गिरिडीह

: उसरी नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही