Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, 12 लोग घायल

Advertisement
Advertisement

भेलवाघाटी के नोनियातरी गांव की घटना, घायलों का देवरी सीएचसी में इलाज

Giridih : गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के नोनियातरी गांव में 18 अगस्त को जमीन विवाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. रोड़ेबाजी में करीब 12 लोग घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष के रामजी साव, नकुल साव, पोखन साव, रेखा देवी, ललिता देवी, ममता देवी, जमुनी देवी, संजु देवी, श्यामसुंदर साव, सोनी देवी, जबकि दूसरे पक्ष के पुनीत साव व मुकेश साव शामिल हैं. सभी का देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. घायल श्यामसुंदर साव ने बताया कि गांव के पुनीत साव, विजय साव, रूपनारायण साव, किशोर साव व राहुल साव उसकी जमीन पर जबरन घर बना रहे थे. मना करने पर उनलोगों ने लाठी, रॉड, टांगी से लैस होकर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी. वहीं, दूसरे पक्ष के घायल पुनीत साव ने बताया कि वह अपनी जमीन पर मवेशियों के लिए शेड बनवा रहे थे. इसी दौरान श्यामसुंदर साव, प्रसाद साव, रामजी साव, नकुल साव, प्रदीप साव व राजू साव आकर मारपीट की. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-workers-demonstrated-for-other-demands-including-gratuity-payment/">बेरमो

: ग्रेच्युटी भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही