Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो लाख का नुकसान

Giridih : गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के अलकापुरी चौक में सोमवार 1 मई की सुबह एक घर में आग लग गई. घटना के वक्त गृह स्वामी प्रेम सागर सिंह बाज़ार गए थे. घर में उनकी पत्नी अकेले थी. इसी दौरान फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग ने पूरे घर को अपने ज़द में ले लिया. समय रहते प्रेम सागर सिंह की 75 वर्षीय पत्नी घर से बाहर निकल गईं. इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवक मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये. घटना की जानकारी पचम्बा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी दी गई. [caption id="attachment_625084" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/AAG-DHUAAN-300x148.jpg"

alt="" width="300" height="148" /> घर से निकलता धुआं और लोगों की भीड़[/caption] [caption id="attachment_625085" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/AAG-DAMKAL-300x148.jpg"

alt="" width="300" height="148" /> बचाव कार्य में जुटे दमकल कर्मी[/caption]

                        दो लाख की संपत्ति स्वाहा

सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई. आग घर के पहले तल्ले में लगी थी, जिसके कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. आग लगने से घर में रखा सारा समान जल कर खाक हो गया. गृह स्वामी की माने तो घटना में करीब दो लाख का नुकसान हुआ है. यह">https://lagatar.in/giridih-explosion-rocked-the-area-during-digging-of-government-pond-two-arrested-including-jmm-leader/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सरकारी तालाब की खुदाई में धमाके से थर्राया इलाका, झामुमो नेता सहित दो गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही