Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कॉपी, किताब बनाने वाली आर्यन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Giridih :  गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ गांव में कॉपी, किताब बनाने वाली आर्यन फैक्ट्री में मंगलवार 11 अप्रैल की देर रात भीषण आग लग गई. जिसमें करीब एक करोड़ की मशीन के साथ बड़े पैमाने पर कॉपी और किताब जल कर राख हो गए. देर रात लगी इस भीषण आग पर बुधवार की अहले सुबह काबू पाया जा सका. [caption id="attachment_606012" align="alignnone" width="169"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/AAG-MEIN-JALI-FACTORY-169x300.jpg"

alt="" width="169" height="300" /> आग में जलकर राख हो चुकी मशीनें व किताबें[/caption] घटना की जानकारी आर्यन फैक्ट्री के मालिक और शारदा भवन के मालिक मिंटू बरनवाल और सुभाष इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विजय सिंह को मिली तो दोनो फैक्ट्री के मालिक भी अहले सुबह मौके पर पहुंचे. घटना की सूचने मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.  बता दें कि इस फैक्ट्री में कई महंगी मशीन थी. जहां आईसीएसई के साथ सीबीएसई, एमबीबीएस समेत कई महत्पूर्ण कोर्स की महंगी किताबें और कॉपी बनाए जाते हैं. फैक्ट्री मालिक विजय सिंह और मिंटू बरनवाल ने बताया कि सारे कोर्स के अध्ययन शुरू होने के कारण सीबीएसई, एनसीईआरटी और एमबीबीएस के कई महंगे किताबों की लगातार छपाई चल रही थी. सीबीएसई के नए सत्र की शुरुआत हो चुकी थी और कई स्कूलों से लगातार डिमांड भी आ रहे थे. आग के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है. फैक्ट्री मालिको की माने तो शॉर्ट सर्किट के कारण ये घटना घटी है. यह">https://lagatar.in/gandey-bdo-caught-two-trucks-of-rice-and-handed-it-over-to-the-police/">यह

भी पढ़ें : गांडेय: बीडीओ ने दो ट्रक चावल पकड़ किया पुलिस के हवाले [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही