Search

 
 
 

गिरिडीह : धनवार में ट्रक-कार की भीषण टक्कर, तीन घायल, 5 साल का बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित

मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह निवासी  35  वर्षीय अविनाश कुमार, 32  वर्षीय कृष कुमार और प्रेरणा कुमारी कोडरमा से लॉ की परीक्षा देकर स्विफ्ट डिजायर कार से घर लौट रहे थे. कार में एक पांच वर्षीय बच्चा भी सवार था, जो इस हादसे में चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया.
 

Giridih :  खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गरजासारण गांव के समीप शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. ट्रक और कार की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह निवासी  35  वर्षीय अविनाश कुमार, 32  वर्षीय कृष कुमार और प्रेरणा कुमारी कोडरमा से लॉ की परीक्षा देकर स्विफ्ट डिजायर कार से घर लौट रहे थे. कार में एक पांच वर्षीय बच्चा भी सवार था, जो इस हादसे में चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया.

 

घटना में घायल प्रेरणा कुमारी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही कार गरजासारण गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रहा सीमेंट लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर अपनी लेन से हट गया और कार में जोरदार टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गये. 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल, राजधनवार पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया.

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही