Search

 
 
 

गिरिडीह : आपसी वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में फिर मारपीट

 
Giridih : आपसी वर्चस्व कायम करने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में तिरंगा चौक में एक बार फिर मारपीट हुई. नगर थाना पुलिस भी किन्नरों के मारपीट से परेशान है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्विनी अंबेडकर गुट रेलवे स्टेशन रोड किसी के घर बधाई देने निकली.  इसी दौरान दूसरे गुट की सपना चौधरी तीन बोलेरो में कई किन्नरों को लेकर मधुपुर से पहुंची. सपना चौधरी का कहना है कि वे भी किसी को बधाई देने यहां आई थी. इसी बीच दोनों गुट में मारपीट हुई. मारपीट होते देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों गुटों को समझाकर शांत किया. सपना चौधरी ने मारपीट का आरोप अश्विनी अंबेडकर गुट पर लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=407596&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रात भर की बारिश से तालाब जैसा दिखने लगा झंडा मैदान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही