Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद के स्कूल में बच्चों के बीच मारपीट, एक छात्र घायल

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहियारी में बुधवार को दो छात्रों के बीच मारपीट में एक छात्र घायल हो गया. उसके सिर में चोट लगी है. उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घायल छात्र स्थानीय निवासी चतुरानंद प्रसाद का पुत्र है. ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल अवधि में शिक्षको की लापरवाही की वजह इस तरह की घटनाएं घट रही हैं. बच्चे स्कूल के समय खेल-कूद और लड़ाई-झगड़े करते रहते हैं.शिक्षकों का इस पर कोई ध्यान नहीं है. शिक्षक हाजरी बना कर अपने काम से निकल जाते हैं. इस बाबत जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक भैरव कुमार साह से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि छुट्टी के समय बच्चों ने स्कूल के बाहर लड़ाई की है, जिसमें एक बच्चे को चोट पहुंची है. उन्होंने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताते हर कहा कि स्कूल में बॉयोमेट्रिक सिस्टम से हाजरी बनाई जाती है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/filariasis-medicine-will-be-given-to-26-52-lakh-people-of-giridih-district-civil-surgeon/">गिरिडीह

जिले के 26.52 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा- सिविल सर्जन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही