Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी में विवादित जमीन पर निर्माण के दौरान दो पक्षों में मारपीट, 11 लोग घायल

 
Tisri (Giridih) : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के खिरोद गांव में शुक्रवार को पुरानी विवादित जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई. जमकर लाठी-डंडें व ईंट चले, जिसमें दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. बताया गया कि एक पक्ष के लोग उक्त विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों विरोध किया. झड़प में एक पक्ष के खेमलाल पंडित, रामदेव पंडित, विजय पंडित, मंजू देवी, सुगिया देवी, सुनीता देवी घायल हुए हैं. जबकि दूसरे पक्ष के बैजनाथ यादव, सत्यनारायण यादव, गुड्डू कुमार और सुदामिया देवी को चोटें आई हैं. सभी घायल इलाज के लिए तिसरी सीएचसी पहुंचे, जहां डॉ. अनीता टोप्पो ने उनका प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल विजय पंडित और खेमलाल पंडित को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया. 32 डिसमिल उक्त जमीन पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं. एक पक्ष के खेमलाल पंडित ने कहा कि उक्त जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है. इसी बीच दूसरे पक्ष के बैजनाथ यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर वहां निर्माण कराने लगे. मना करने पर उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी. उनका मोबाइल भी छीन लिया. वहीं, दूसरे पक्ष के बैजनाथ ने कहा कि जमीन उनके पूर्वज बालकिशुन यादव, पुणा यादव और देवी यादव के नाम नाम पर है. दोनों पक्षों ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-315-bottles-of-illicit-liquor-seized-from-farakka-express-train-2-arrested/">साहिबगंज

: फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से 315 बोतल अवैध शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही