Search

 
 
 

गिरिडीह : धनवार में दो पक्षों में मारपीट, 10 लोग घायल

 
Dhanwar (Giridih) : धनवार के परसन ओपी क्षेत्र के नोकाडीह व  धोबीसीगा के रहने वाले दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई. इसमें दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज धनवार रेफरल अस्पताल में कराया गया. इस बाबत एक पक्ष के लतीफ अंसारी ने बताया कि वे लोग अपनी जमीन पर हल जोतने गए थे. तभी धोबीसीगा के अहसननगर निवासी अफसर साह, शाहिद साह, मुमताज साह, वारिश साह सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडे व पत्थर से हमला कर दिया. हमले में लतीफ अंसारी, उसका पुत्र मो. रियाजुल, लुकमान अंसारी व गुलाम अंसारी तथा एक संबंधी इम्तियाज अंसारी घायल हो गए. वहीं, दूसरे पक्ष के अफसर साह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे लतीफ अंसारी अपने परिवार के लोगों व समर्थकों के साथ जेसीबी, ट्रैक्टर आदि लेकर उसके घर के पास पहुंचे. पूछताछ करने पर लतीफ अंसारी, उसके दो पुत्र गुलाम व जिब्राइल ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ मारपीट की. बीच करने पर उनलोगों ने उसके सहित परिवार के कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर ओपी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है. लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही