Search

 
 
 

गिरिडीह : गोलगो में दो भाइयों के परिवार में मारपीट, आधा दर्जन घायल

 
तीन की हालत गंभीर, पुलिस ने दोनों भाइयों को भेजा जेल
Tisri (Giridih). : तिसरी थाना क्षेत्र के गोलगो गांव में 24 जुलाई की रात चापाकल से पहले पानी भरने के सवाल पर दो सगे भाई और उनके परिजन आपस में भीड़ गए. इसमें दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में तीन को गंभीर अवस्था में गिरिडीह रेफर किया गया है. इस संबंध में छोटे भाई मो. मुईन की पत्नी सहनाज खातून ने बताया कि वह सरकारी चापाकल से पानी भर रही थीं, तभी उनकी जेठानी मुनिया खातून भी आकर पहले पानी लेने का प्रयास करने लगी. इससे दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं फिर हाथापाई होने लगी. वहीं बड़े भाई मो. अब्दुल की पत्नी मुनिया खातून ने भी बताया कि पानी भरने को लेकर ही यह विवाद हुआ है.

पहले पानी भरने के सवाल पर शुरु हुआ था बवाल

देवरानी और जेठानी के बीच पहले पानी भरने के इस विवाद में दोनों के पति और बच्चे भी कूद पड़े. जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. इसमें एक पक्ष से सहनाज खातून और उनका पुत्र मो. इनामुल घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से मो. अब्दुल, उनकी पत्नी मुनिया खातून और दो पुत्रियां सितारा खातून व शबनम घायल हो गई हैं. घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां से सितारा खातून, शबनम और मो. इनामुल की गंभीर हालत को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया गया. मंगलवार को इस मामले में तिसरी पुलिस ने दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर मो. अब्दुल और मो. मोईन दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709910&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : दुष्कर्म के आरोपित युवक को पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही