Search

 
 
 

गिरिडीह : नर्सिंग होम के अवांछित तत्वों पर फौरन करें एफआईआर : विधायक

 
Giridih : चैताडीह मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्र में रविवार दो जुलाई को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करने पहुंचे विधायक सुदिव्य सोनू और सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने बारी-बारी से अस्पताल का निरीक्षण किया. विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बच्चा वार्ड, प्रसूति वार्ड किचन सहित विभिन्न कमरों का मुआयना किया. निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में व्यवस्था पर संतोष जताते हुए विधायक ने कहा कि सरकारी अस्पताल में निजी नर्सिंग होम से भी बेहतर सुविधा दी जा रही है. उन्होंने सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा को हर ज़रूरी मदद का भरोसा दिया. [caption id="attachment_686010" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CS-VIDHAYAK-NIRIKSHAN-300x141.jpg"

alt="" width="300" height="141" /> वार्ड का निरीक्षण करते विधायक व सिविल सर्जन[/caption] सिविल सर्जन ने विधायक से बिजली की आंख मिचौनी की शिकायत की. जिसे लेकर विधायक ने फौरन विभाग के एसडीओ को व्यावस्था सुधारने का निर्देश दिया. विधायक ने नगर निगम के उप नगर आयुक्त को हॉस्पिटल गेट तक लिंक रोड के चौड़ीकरण व रोड सुदृढ़ीकरण का निर्देश दिया.

     नर्सिंग होम के कॉकस को ध्वस्त करें - विधायक

निरीक्षण के बाद विधायक ने व्यवस्था सुधार को लेकर सिविल सर्जन के साथ मंथन की. उन्होंने कहा कि यहां निजी नर्सिंग होम के कॉकस काम कर रहे हैं. इसमें स्वास्थ्य कर्मियों की भी संलिप्तता है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नर्सिंग होम, सहिया, एंबुलेंस चालक व स्वास्थ्य कर्मियों के गठजोड़ को ध्वस्त करें. विधायक ने ऐसे अवांछित तत्वों पर सीधे एफआईआर करने का निर्देश दिया. [caption id="attachment_686012" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CS-NIRIKSHAN-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> ब्लड कलेक्शन सेंटर में गंदगी देख भड़के सीएस[/caption]

   मरीज़ों को मिलने वाले भोजन से कोई समझौता नहीं

विधायक के आगमन से पूर्व सिविल सर्जन ने अस्पताल के चप्पे-चप्पे का मुआयना किया ब्लड सैंपल संग्रह करने के स्थान पर कचरे को देख सीएस भड़क गए. प्रसूति वार्ड, जनरल वार्ड के बाद सीएस किचन पहुंचे. किचन की व्यवस्था देख सिविल सर्जन प्रभावित हुए. उन्होंने संचालक को निर्देश दिया कि मरीजों को परोसी जा रही भोजन में कोई समझौता नहीं की जाए. बेतरतीब ढंग से बेड पर बैठे मरीजों को भी फटकार लगाई. कहा कि साफ-सफाई रखने में आप लोग भी सहयोग करें. यह">https://lagatar.in/giridih-mla-started-pulse-polio-campaign/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही