Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : डुप्लीकेट छड़ बनाने के मामले में रिसकॉन स्टील के संचालक पर एफआईआर दर्ज़

Giridih : शैलपुत्री आयरन एंड स्टील लिमिटेड के सुपर नेक्स्ट छड़ के डुप्लीकेसी मामले में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने रिसकॉन स्टील के संचालक पर मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में अनुसंधान की जिम्मेवारी प्रमोद कुमार को सौंपी गयी है. शनिवार 20 मई को इस मामले में मुफ्फसिल पुलिस ने एक बार फिर रिसकॉन स्टील में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर सुपर नेक्स्ट ट्रेडमार्क का डुप्लीकेट छड़ बरामद किया. अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. गौरतलब है कि शैलपुत्री आयरन एंड स्टील लिमिटेड के निदेशक राकेश कुमार बरनवाल ने आईपी लीगल एजेंसी का सहयोग लिया था. जिसके बाद इसका खुलासा हो सका और इस मामले में उन्होंने लिखित आवेदन देकर मुफ्फसिल थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. जब्त किए गए डुप्लीकेट छड़ की कीमत एक करोड़ से अधिक की बताई जा रही है. शैलपुत्री आयरन एंड स्टील लिमिटेड के निदेशक राकेश कुमार बरनवाल ने रिसकॉन स्टील के संचालक ने उनके ट्रेडमार्क सुपर नेक्स्ट का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. यह">https://lagatar.in/giridih-summer-camp-increases-self-confidence-reduces-the-pressure-of-studies-ias-ravi-kumar/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : समर कैंप से बढ़ता है आत्मविश्वास, पढ़ाई का प्रेशर होता है कम : आईएएस रवि कुमार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही