Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मधुबन में खड़ी मारुति वैन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Advertisement
Advertisement
Pirtand (Giridih): जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के उत्तर प्रकाश भवन के सामने रविवार की देर शाम मधुबन मुख्य मार्ग पर खड़ी मारुति वैन में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन हो गया. ग्रामीणों और आसपास के लोगों के सहयोग से मारुति वैन में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. आग लगने के कारण मारुति वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई. हालांकि, वाहन मालिक का जानकारी नहीं मिल पाई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मारुति वैन खड़ा कर गैस रिफिल किया जा रहा था, इसी बीच गाड़ी में आग लग गई. जिसमें मारुति वैन पूरी तरह जल कर राख हो गई. इसकी सूचना मिलने के बाद थाना थाना प्रभारी राजू मुंडा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686193&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेंगाबाद : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, परिजनों में मातम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही