Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मधुबन मोड़ के पास चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

Pirtand(Giridih) : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह के पास चलती कार में अचानक आग लग गई. आग की लपटें काफी भयावह थीं. हालांकि इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि हरलाडीह के पास देर शाम चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई. जिसके बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि इस दौरान कार में सवार लोग सही समय पर कार से उतर गए, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई, किन्तु कार को आग की लपटों से नहीं बचाया जा सका. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पीरटांड़ थाना प्रभारी गौतम कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हाथ होने की खबर नहीं है. सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि यह लोग पटना से बोकारो की ओर जा रहे थे. इसी दरम्यान हरलाडीह के पास यह घटना हुई. कार में चार लोग सवार सभी बोकारो के ही बताए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-acb-arrested-ci-and-amin-who-demanded-bribe-in-the-name-of-offering-plot-in-register-2/">रांची:

पंजी 2 में प्लॉट चढ़ाने के नाम पर घूस मांगने वाले CI और अमीन को ACB ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही