Search

 
 
 

गिरिडीह : शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग

 
Giridih : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह सीसीएल गेट के समीप 12 अक्टूबर की देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल दुकान में भीषण आग लग गई. सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. आग लगने से 15 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बरवाडीह सीसीएल गेट के पास मो.शमशेर और मो मेराज आलम की मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है. दोनो रात करीब दस बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए. करीब दो घंटे बाद दुकान में आग लगने की जानकारी मिली. दोनो फौरन मौके पहुंचे और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है. मो.शमशेर ने बताया कि कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया कि मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक दुकान मिलाकर करीब पंद्रह लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह देर रात ही बरवाडीह पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. यह">https://lagatar.in/giridih-jmm-workers-should-work-with-honesty-hemant/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झामुमो कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ कार्य करें – हेमंत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही