Search

 
 
 

गिरिडीह : बिजली वितरण निगम के गोदाम में आग लगी, दो दुकानें जलीं

गिरिडीह स्टेशन रोड स्थित मोदी धर्मशाला की बगल में झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में सोमवार सुबह अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.
 

Giridih :  गिरिडीह स्टेशन रोड स्थित मोदी धर्मशाला की बगल में झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में सोमवार सुबह अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.


आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य साधनों से आग बुझाने में जुट गये. 


आग की चपेट में आकर पास की दो झोपड़ीनुमा दुकानें भी जलकर खाक हो गयी. इस घटना में करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही