Search

 
 
 

गिरिडीह : जेलर की सूमो कार पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- सेंट्रल जेल गिरिडीह के जेलर प्रमोद कुमार के वाहन पर दिनदहाड़े दो बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की. फायरिंग में जेलर प्रमोद बाल-बाल बचे. घटना के वक्त जेलर अपनी सूमो कार से कोर्ट जा रहे थे. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डाडीडीह पुल के पास अपराधियों ने कार पर तीन राउंड फायरिंग की. कार में जेलर समेत तीन लोग सवार थे. घटना की सूचना पाते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम घटनास्थल पर पहुंचे. अपराधियों की धरपकड़ के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से जेलर पर फायरिंग की थी. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. बहुत जल्द अपराधी पकड़ लिए जाएंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=362656&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कैंप लगाकर दिव्यांग जनों के बीच वितरित किया जाएगा कृत्रिम अंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही