Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : करमा पूजा को लेकर तालाब में नहाने गयी पांच बच्चियां डूबीं, चार की हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement
Giridih :  जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के पेठियाटांड के समीप स्थित सोना महतो तालाब में नहाने के दौरान पांच बच्चियां डूब गयी.पांचों बच्चियां करमा पूजा को लेकर तालाब में नहाने गयी थी.  शोर होने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. पहले तीन बच्चियों को निकाला गया. इसके बाग कड़ी मशक्कत के बाद अन्य दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला गया. पांचों बच्चियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है. इनमें से चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. (पढ़ें, इंटर">https://lagatar.in/inter-district-football-competition-final-match-between-godda-and-jamshedpur-at-ranka-high-school/">इंटर

डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल प्रतियोगिता : रंका हाई स्कूल में गोड्डा व जमशेदपुर के बीच फाइनल मैच)

नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गयीं बच्चियां 

जानकारी के अनुसार, पांचों बच्चियां नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गयीं. इस दौरान शोर हुआ तो ग्रामीणों का जुटान हुआ. लोग तालाब में कूदे और बच्चियों को खोजने लगे. शुरुआत में तीन बच्चियों को निकाला गया. जबकि दो बच्चियों की खोज में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. कड़ी मशक्कत के बाद अन्य दो बच्चियों को भी निकाल लिया गया. चार बच्चियों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सभी बच्चियों को सदर अस्पताल लाया गया है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/india-expels-canadian-diplomat-asked-to-leave-india-in-five-days/">भारत

ने कनाडाई राजनयिक को निष्कासित किया, पांच दिनों में भारत छोड़ने को कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही