Search

 
 
 

गिरिडीह : पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में दो महिला समेत पांच गिरफ्तार

 
Giridih : गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के जलखरियोडीह में वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस के साथ गाली- गलौज और हमला किया गया. इस मामले में पुलिस ने दो महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में त्रिभुवन राणा, आशा देवी, गुरुदेव राणा, गजाधर राणा, कुलिया देवी शामिल है. सभी आरोपी बजगुन्दा मिस्त्री टोला के रहने वाले हैं. जलखरियोडीह में वारंटियों के निर्माणाधीन मकान के पास पुलिस पहुंची थी. जहां पर पुलिस के साथ बदसलूकी की गई. जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह  देवरी थानेदार सोनू कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस की टीम जलखरियोडीह पहुंची थी. जहां पर वारंटी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट होने की बात पुलिस ने बतायी. यह सुन आरोपियों ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज की. इसके बाद ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. हमला में दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. जख्मी पुलिसकर्मी विनय कुमार व चंदन पासवान का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया. इधर गिरफ्तार किये गए आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने इसकी पुष्टी की है. इसे भी पढ़ें : हिस्ट्री">https://lagatar.in/vicky-jaiswal-is-a-history-sheeter-last-year-also-there-was-preparation-district-badar-it-is-protection-white-collars/">हिस्ट्री

शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही