Search

गिरिडीह : डुमरी में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

घायलों का अस्पतालों में चल रहा इलाज

Dumri (Giridih) : डुमरी प्रखड में 26 सितंबर को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओ में एक किशोर, एक किशोरी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दो घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. डुमरी-गिरिडीह पथ पर जामतारा के समीप बाइक चालक ने सड़क किनारे चल रहे जामतारा निवासी 85 वर्षीय दुलारचंद रजक को पीछे से धक्का मार दिया, गंभीर रूप से घायल दुलारचंद का प्राथमिक उपचार कराने कराने के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले गए. दूसरी घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र के एनएच 19 पर तुरीटोला के समीप सर्विस रोड पर हुई. विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बक्सरपुर निवासी गोविंद राम अपनी पत्नी शोभा कुमारी और ढाई वर्ष की पुत्री और एक वर्ष के पुत्र को लेकर बाइक से कतरास की ओर जा रहे थे. सामने से आ रहे वाहन से चकमा खाकर पलट गई. घटना में बाइक पर सवार दंपती  गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों बच्चों को मामूली चोट लगी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को रेफरल अस्पताल डुमरी पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया. एक अन्य घटना में बाइक सवार किशोर-किशोरी घायल हो गए. उनका इलाज निजी  क्लिनिक में चल रहा है, यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-gm-will-inspect-the-stations-of-asansol-jhajha-railway-section-on-27th/">देवघर

: 27 को आसनसोल-झाझा रेल सेक्शन के स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे जीएम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp