Search

गिरिडीह : मवेशी लदे पांच पिकअप वैन जब्त, जांच के बाद पुलिस ने किया मुक्त

Gawan (Giridih) :  गिरिडीह पुलिस मवेशी तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में गश्ती दल के पुलिस जवानों ने गावां थाना मोड़ के पास से आज शनिवार को मवेशी लदे पांच पिकअप वैन जब्त किये हैं. जानकारी के अनुसार, तस्कर बिहार से 21 मवेशियों को पांच पिकअप वैन में लोड कर गिरिडीह ले जा रहे थे. पिकअप वैन जैसे ही गावां-तिसरी पथ पर पहुंची,  गावां थाना मोड़ पर गश्ती कर रही पुलिस ने पिकअप वाहन को पकड़ा और थाना ले गयी. थाना प्रभारी महेश चंद्र के निर्देश पर सभी पशुओं की डॉक्टर से जांच करायी गयी. जांच में सभी पशु दुधारू पाये गये, जिसके बाद सभी को मुक्त कर दिया गया. बताया किसभी पशुओं को बिहार से गिरिडीह के एक दूध खटाल ले जाया जा रहा था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//