Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में मुहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

 
एसडीओ ने कहा- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी Ganwa (Giridih) : प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर एसडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह और एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के नेतृत्व में गुरुवार 27 जुलाई की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया. मार्च में बीडीओ महेंद्र रविदास, थाना प्रभारी सनी सुप्रभात समेत दीपक सिंह, संजीव पाल, दिनेश पांडेय, नंदकिशोर सिन्हा, मेराजउद्दीन व निरंजन सिंह आदि थे. फ्लैग मार्च प्रखंड क्षेत्र के माल्डा नगवां बाजार, मंझने व बिरने का भ्रमण किया. पदाधिकारियों ने जगह-जगह रुककर आम लोगों व जनप्रतिनिधियों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में तजिया जुलूस निकालने की अपील की. एसडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह ने कि उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. जुलूस के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने कहा कि जगह-जगह पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. उन्होंने अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. यह भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-panchayat-committee-members-angry-due-to-non-resolution-of-previous-issues/">गिरिडीह

: पिछले मुद्दों का समाधान नहीं होने से पंचायत समिति सदस्य नाराज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही