Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : दूधपनिया में झारखंड एकता स्पोर्टिंग क्लब का फुटबाल टूर्नामेंट शुरू

Advertisement
Advertisement
चार दिवसीय प्रतियोगिता में जुटी हैं झारखंड - बिहार की कुल 16 टीमें
Giridih : तिसरी प्रखंड के दूधपनिया गांव में झारखंड एकता स्पोर्टिंग क्लब दूधपनिया की ओर से आयोजित चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का 20 अगस्त को उद्घाटन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन खिजुरी मुखिया निर्मला बेसरा ने फीता काटकर, जबकि तिसरी बीडीओ संतोष प्रजापति फुटबॉल को किक मारकर किया. उद्घाटन में अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी नृत्य से स्वागत हुआ. बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा कि फुटबॉल सबसे लोकप्रिय खेल है. इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है. इस तरह का आयोजन सराहनीय है, यह हर साल होनी चाहिए जिससे लोगों में उत्साह बनी रहे. जिला परिषद सदस्य राम कुमार राउत ने कहा कि फुटबॉल खेल से युवाओं का मानसिक व शारीरिक दोनों विकास होता है और युवाओं का मनोबल भी ऊंचा रहता है. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें इससे प्यार और भाईचारा भी बढ़ता है. भाजपा नेता सोनू हेंब्रम ने कहा कि इस छोटे से गांव में 10 वर्षों से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है.

35 हजार रुपये है प्रथम पुरस्कार की राशि

इस फुटबाल टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 35000, द्वितीय पुरस्कार 25000, तृतीय पुरस्कार 20000, चतुर्थ पुरस्कार के रुप में 15000 रुपए की नगद राशि रखी गई है. इसके अलावा सभी टीमों को ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें झारखंड और बिहार दोनों राज्य की टीम शामिल है. मौके पर सत्यनारायण यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, उप प्रमुख बैजू मरांडी, तिसरी मुखिया किशोरी साव, खिजुरी उपमुखिया अनिल यादव, विकास सिंह, पंकज सिंह, अध्यक्ष दिनेश बास्के, सचिव, एंथोनी हेमब्रोम, संचालक राजकुमार यादव, रोबिन बासके, रोहित मुर्मू, रमेश बासके मनोज यादव, मुन्ना मुर्मू, सिमोन मुर्मू मोती लाल मुर्मू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=734613&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह: प्रकाश सहाय दुबारा बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही