Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ का हुआ गठन

Giridih : शहर के बुलाकी रोड स्थित सकीना होटल में 12 जून को फुटपाथ दुकानदारों की बैठक में फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ का गठन किया गया. बैठक में नेशनल एसोसिएशन स्ट्रीट वेंडर ऑफ इंडिया (नासवी) के सिटी मैनेजर स्नेहम कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि और गिरिडीह के फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं पर चर्चा की. संघ गठित होने के बाद सभी सदस्यों की सहमति से गुलाम मुस्तफा उर्फ टार्जन अध्यक्ष, मंजूर अंसारी उपाध्यक्ष, इकबाल अंसारी कोषाध्यक्ष, अफगान उर्फ बबलू सचिव और दीपक सह सचिव चुने गए. इसके अलावा सात कार्यकारिणी सदस्य भी चुने. संघ गठित होने के बाद स्नेहम कुमार सिन्हा और कौशिक विद ने संघ के गठन से होने वाले लाभ के बारे में बताया. फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त और लीड डिस्टिक मैनेजर (एलडीएम) को पत्र दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=665366&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनवार : घर से खेलने निकला किशोर लापता [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही