Search

 
 
 

गिरिडीह : वन विभाग व पुलिस ने तिसरी में अवैध माइका लदे 2 ट्रक किया जब्त

 

Tisri (Giridih) : वन विभाग, पुलिस व एसएसबी की टीम ने गुरुवार को तिसरी प्रखंड में अवैध माइका कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने मनसाडीह ओपी क्षेत्र के तिसरो गांव के पास से अवैध माइका लदे दो ट्रकों को जब्त किया. वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. पुलिस व वन विभाग की टीम अवैध अवैध माइका का कारोबार करने वालों की पहचान में जुटी है, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी में तिसरो एसएसबी कैंप के इंस्पेक्टर विजय पाल, मनसाडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार, प्रभारी वनपाल अभिमीत राज, वन उप परिसर पदाधिकारी रंजीत प्रभाकर, अक्षय सिन्हा, सूर्यकांत कुमार, शशि कुमार, रवीश कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-mining-was-going-on-in-palasia-forest-of-nirsa-cisf-got-it-filled/">धनबाद

: निरसा के पलासिया जंगल में चल रही थी अवैध खदान, CISF ने कराई भराई

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही