Search

 
 
 

गिरिडीह: पीरटांड में वन विभाग ने पकड़ा अवैध पत्थर लदा ट्रक

 

वन क्षेत्र पदाधिकारी कर रहे वाहन मालिक व अभियुक्तों की तलाश

Pirtand (Giridih): पीरटांड प्रखंड क्षेत्र के खुखरा थाना अंतर्गत खुखरा चिलगा मुख्य मार्ग पर मंगलवार 22 अगस्त को अवैध सफेद पत्थर लदा एक ट्रक वन विभाग ने जब्त किया. वन क्षेत्र पदाधिकारी एस के रवि ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चिरकी पलमा पथ पर एक ट्रक अवैध सफेद पत्थर ले कर जा रहा है. सूचना के आधार पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने ट्रक नंबर सी जी 04 एल एन 9533 का पीछा किया. ड्राइवर आनन फानन में ट्रक को खुखरा चिलगा मार्ग पर छोड़ कर भाग गया. वाहन को जब्त कर पारसनाथ वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर ले आया गया. वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि वाहन के मालिक व उससे जुड़े अन्य अभियुक्तों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.  टीम में वनपाल पंकज कुमार, अक्षय सिन्हा, रामदेव मरांडी, संजय पंडित, गौतम राय, राजदीप ठाकुर तथा डुमरी व गिरिडीह वन क्षेत्र के वन कर्मी शामिल थे. बता दें कि पीरटांड़ व पारसनाथ क्षेत्र में वर्षों से अवैध पत्थर का धंधा फल फूल रहा है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही