Search

 
 
 

गिरिडीह : वन विभाग ने अवैध लकड़ी लदे पांच ट्रैक्टर किये जब्त

 
Sariya (Giridih) :  चौधरीडीह के श्याम नगर के पास स्थित एक खेत से वन विभाग ने अवैध लकड़ी लदे पांच ट्रैक्टर जब्त किये हैं. सरिया-बगोदर वन प्रक्षेत्र के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है. जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही है. जब्त ट्रैक्टर में से दो ट्रैक्टर, जिसमें शीशम और गम्हार की लकड़ियां लदी है, उसको वन विभाग के अधिकारी अपने साथ रेंज परिसर ले आये. जबकि बाकी तीन ट्रैक्टरों को गांव में ही रखा गया है. रेंजर सुरेश राम ने इस बात की जानकारी दी.

कई दिनों से खेत में पड़ी थी लकड़ियां 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, जब्त लकड़ियां गांव के कारोबारी राजू विश्वकर्मा की है. कई दिनों से खेत में सारी लकड़ियां पड़ी थी. लेकिन किसी ने मालिकाना हक नहीं जताया. इसके बाद किसी ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी. वनरक्षी कुंदन कुमार ने बताया कि आदेश के बाद उस स्थान पर गये तो वहां भारी मात्रा में लकड़ी पड़ी थी. इसमें जलावन लकड़ी के अतिरिक्त कीमती शीशम व गम्हार की कटिंग लकड़ी भी थी. जिसे जब्त कर वन अधिकारी अपने साथ वन परिसर कार्यालय ले आये. इधर कारोबारी राजू विश्वकर्मा ने जब्त लकड़ियों पर मालिकाना हक जताया है.

नहीं थम रहा लकड़ी का अवैध कारोबार 

बता दें कि क्षेत्र में लकड़ी का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. चोरी-छिपे जंगल को नुकसान पहुंचाकर लकड़ी का अवैध धंधा लगातार जारी है.  वन विभाग ने कई जगह छापेमारी कर अवैध आरा मिलों को ध्वस्त भी किया है. लेकिन वो भी नाकाफी साबित हो रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही