Search

 
 
 

गिरिडीह: वन विभाग ने माइका फैक्ट्री के बाहर पाउडर लोड ट्रक किया जब्त

 
Giridih: गिरिडीह वन प्रमंडल के सदर रेंजर एसके रवि ने 2 मई की सुबह माइका पाउडर से भरे एक ट्रक को शहर के बरगंडा चौक स्थित एक माइका फैक्ट्री के बाहर से जब्त किया. ट्रक को रेंजर ने मुफ्फसिल थाना पुलिस को सौंपतें हुए इसकी जानकारी डीएमओ सतीश नायक को दिया. जब्त पाउडर ट्रक कोडरमा से लोड कर गिरिडीह के किसी माइका पाउडर फैक्ट्री में जा रही थी. ट्रक में सौ से अधिक बोरा माइका पाउडर लोड है जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. बरगंडा रोड़ के किसी माइका फैक्ट्री के गोदाम में घुसने के दौरान इसे जब्त किया गया. फिलहाल ट्रक चालक से पूछताछ किया जा रहा है. ट्रक के निबंधन नंबर के आधार पर ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625055&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सरकारी तालाब की खुदाई में धमाके से थर्राया इलाका, झामुमो नेता सहित दो गिरफ़्तार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही