Search

 
 
 

गिरिडीह : वन विभाग ने अवैध जलमीनार की सामग्रियां की जब्त

 
वन भूमि पर बिना एनओसी के बनाने का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध
Tisri (Giridih) : वन विभाग की टीम ने 28 जुलाई की रात तिसरी प्रखंड के खटपोंक पंचायत के चंदवापहरी में जंगल सीमांकन के अंदर नल-जल योजना द्वारा अवैध रूप से स्थापित किए गए जलमीनार पर कार्यवाई करते हुए पानी टंकी, सोलर, सबमर्सिबल, पाइप आदि जब्त किया है. वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के निर्देश पर प्रभारी वनपाल अभिमित राज के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने यह कार्यवाई की है. इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा. बताया जाता है कि चंदवापहरी गांव में वन भूमि पर बगैर एनओसी के जलमीनार और पाइप लगाया गया था. यह स्थल सब बिट केंदुआ के अन्तर्गत आता है. वहीं कार्रवाई के बाद वन विभाग ने उक्त समानों को जब्त कर लिया और बिट कार्यालय तिसरी ले आई. टीम में वन उपपरिसर पदाधिकारी अशोक कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश दास, पप्पू शर्मा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-tajia-procession-on-muharram-sportspersons-displayed-sports/">गिरिडीह

: मुहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस,  खिलाड़ियों ने की खेलों का नुमाईश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही