Taratand (Giridih) : जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फूलची गांव में सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम ने अवैध आरा मिल पर छापेमारी की. वन विभाग के पदाधिकारियों ने आरा मिल को ध्वस्त कर दिया और वहां रखी हजारों रुपए की लकड़ियां समेत आरा मशीन व अन्य सामग्री जब्त कर ली. सभी सामग्री गांडेय वन कार्यालय ले जाई गई. बताया गया कि गांव में उक्त आरा मिल का कई महीनो से अवैध तरीके से संचालन किया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर खुरचुटता वन प्रमंडल के रेंजर सुरेंद्र प्रसाद रजक के नेतृत्व में विभाग की टीम ने छापेमारी कर मिल को ध्वस्त कर दिया. [wpse_comments_template]
गिरिडीह : ताराटांड़ में अवैध आरा मिल को वन विभाग ने किया जब्त
Leave a Comment