Search

 
 
 

गिरिडीह : गरीबों को सताना बंद करे वन विभाग- राजेश यादव   समेत दो खबरें एक साथ पढ़ें

 
Giridih  : गिरिडीह सदर प्रखंड के चेंगरबासा में वनकर्मी द्वारा एक गरीब व्यक्ति से रिश्वत लेने का मामला शनिवार को चेंगरबासा में आयोजित भाकपा माले की बैठक में उठा. पार्टी नेताओं ने कहा कि वनकर्मी ने उक्त गरीब व्यक्ति से घर ढालने एक एवज में रिश्वत ली. फिर किसी दलाल के इशारे पर 29 जनवरी की देर रात वनकर्मियों ने अतिक्रमण के नाम पर उसके घर की ढलाई रोक दी और घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की. इसके बाद उलटे ग्रामीणों पर ही मनगढ़ंत केस कर दिया गया. बैठक में स्थानीय लोगों की बातें सुनने के बाद भाकपा माले नेता सह सिदो कान्हू जन संघर्ष मंच के संरक्षक राजेश यादव ने कहा कि गरीबों के पास जमीन नहीं होना एक बड़ा सवाल बना हुआ है. गरीबों को 5 किलो अनाज देकर मूर्ख बनाने वाली सरकार उन्हें 5 डिसमिल जमीन देने के प्रति जरा भी गंभीर नहीं है. उन्होंने वन विभाग को चेतावनी दी कि गरीबों को इसी तरह सताना बंद नहीं किया गया, तो भाकपा माले आंदोलन करेने को विवश होगी. उन्होंने इस मामले में दोषी वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की. ऐसे मुद्दों पर 22 फरवरी को कोवाड़ में जन अधिकार सभा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में माले नेता मनोज कुमार यादव, अन्ना मुर्मू, राजकिशोर सिंह, दुबराज किस्कू, चरका मांझी, तिलक तुरी, लखन लाल वर्मा, ललन राम, भीम वर्मा आदि उपस्थित थे.

टैंकर चालक को पुलिस ने भेजा जेल

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद-गिरीडीह मार्ग पर शुक्रवार की शाम महुआर के पास टैंकर की चपेट में आकर छाताबाद निवासी अधीर पांसी की मौत हो गई थी. दुर्घटना के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लिया था. बिहार निवासी टैंकर चालक श्रवण कुमार सिंह के मुकदमा दर्ज करते हुए शनिवार को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में मृतक की पत्नी कुसुम देवी के आवेदन के आधार पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 25/24 के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-years-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor-4-court-news-together/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद समेत कोर्ट की 4 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही