Search

 
 
 

गिरिडीह : वन विभाग की टीम ने अवैध सफेद पत्थर लदा ट्रैक्टर किया जब्त

 
Bengabad (Giridih) : गिरिडीह जिला वन विभाग की टीम ने मंगलवार की रात बेंगाबाद थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकार अवैध ह्वाइट स्टोन (सफेद पत्थर) लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. डीएफओ मनीष तिवारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बेंगाबाद के फॉरेस्ट ब्लॉक व आसपास के इलाकों में सफेद पत्थर का अवैध खनन व परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर फॉरेस्टर दिवाकर कुमार तांती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के लिए भेजा गया. टीम ने रात करीब 11 बजे बथनबारी से घुठिया जाने वाली सड़क पर सफेद पत्थर लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया. ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. ट्रैक्टर को जब्त कर वन विभाग कार्यालय लाया गया. इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. फॉरेस्टर दिवाकर तांती ने स्पष्ट रूप से कहा कि अवैध खनन व परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पत्थर माफियाओं का मनोबल तोड़ना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके. अभियान में वनरक्षी रमेश टुडू, चंदन दास, दीपक कुमार, सुनील हेंब्रम, मुकेश दास, एंथोनी हेंब्रम आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tenants-living-in-flats-servants-and-guards-must-get-police-verification-done-ig/">धनबाद

: फ्लैटों में रहने वाले किरायेदार, नौकर-गार्ड का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं- IG
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही