Search

गिरिडीह : पीरटांड़ से आरा मिल उखाड़ ले गई वन विभाग की टीम

Pirtand (Giridih) : वन विभाग की टीम ने पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा तुईयो गांव में चल रही अवैध आराम मिल के खिलाफ कार्रवाई की है. पारसनाथ वन क्षेत्र के प्रभारी रेंजर एसके रवि को मिली गुप्ता सूचना के आधार पर टीम ने रविवार की देर शाम आर मिल पर छापामारी की. यहां से भारी मात्रा में कीमती लकड़ियां बरामद की गई. टीम लकड़ियां व अन्य सामान जब्त करने के साथ ही आरा मशीन भी उखाकर ले गई. जब्त संपत्त की कीमत करीब 2 लाख बताई जा रही है. जांच के बाद आरा मिल के संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. टीम में प्रभारी वनपाल रोहित पनुरी, अक्षय सिन्हा, सागर विश्वकर्मा, सूरज चौधरी, सुमित कुमार सिंह,दीपक कुमार आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp