Search

 
 
 

गिरिडीह : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 ट्रैक्टर माइका जब्त

 
वन विभाग ने तिसरी पुलिस के सहयोग से डीपू रोड में की  छापेमारी
Tisari : जिले के तिसरी में वन विभाग की टीम ने एक बार फिर अवैध माइका कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. वन विभाग ने 19 जुलाई को तिसरी पुलिस के सहयोग से तिसरी डीपू रोड में छापेमारी कर जमा किए गए 12 ट्रैक्टर माइका को जब्त किया है. यह अवैध माइका डीपू रोड स्थित एयरटेल टावर के समीप के क्षेत्र में झाड़ियों में डंप किया गया था. प्रभारी वनपाल अभिमित राज ने बताया कि आसपास के जंगलों से लाकर यहां माइका जमा करने की गुप्त सूचना मिली थी. उसी आधार पर विशेष टीम गठित कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर डंप किए गए अवैध माइका को जब्त किया गया है. इसमें संलिप्त कारोबारियों की पहचान कर सभी के विरुद्ध वनवाद दायर किया जायेगा. जब्त माइका को जेसीबी मशीन के सहयोग से ट्रैक्टरों से तिसरी बीट कार्यालय ले जाया गया है. वन विभाग फ़िलहाल दोषियों को चिन्हित करने में जुटी है.

वन विभाग की लगातार कार्रवाई से माइका माफियाओं में हड़कंप

मालूम को कि बीते कुछ दिनों से अवैध माइका के विरुद्ध वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है. इससे माइका माफियाओं में हड़कंप मचा है. हांलाकि कुछ माइका माफिया रात के अंधेरे में माइका का अवैध कारोबार करते थे. फिलहाल विभाग की कार्रवाई से माइका माफियाओं में हड़कंप मचा है. छापेमारी टीम में प्रभारी वनपाल अभिमित राज, पवन चौधरी, पवन विश्वकर्मा, अशोक कुमार, बमशंकर वर्मा, तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एएसआई सुदर्शन बिन, राजू कुमार, अश्विनी कुमार, राहुल यादव आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=703991&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सदर अस्पताल में मरीजों के भोजन पर डाका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही